Bullet Train: बुलेट ट्रेन के लिए सुरंग का काम हुआ पूरा, जमीन के नीचे की सबसे बड़ी चुनौती पार, पढ़ें- पूरी खबर

भारत की इंजीनियरिंग ताकत बुलेट ट्रेन के लिए समंदर को भी चीर गई। बुलेट ट्रेन का सपना जमीन के भीतर आकार ले रहा है। मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ने वाली इस बुलेट ट्रेन के लिए घनसोली से शिलफाटा के बीच 5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हो गया है।

Bullet Train Project: भारत की पहली बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ने वाली इस बुलेट ट्रेन के लिए घनसोली से शिलफाटा के बीच 5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हो गया है।

BULLET

बुलेट ट्रेन सुरंग का काम पूरा

यह सुरंग जमीन के नीचे बनी है और इसे न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) से बनाया गया है। इस सुरंग की लंबाई करीब 4.881 किलोमीटर (5Km) है। यह सुरंग उस 21 किलोमीटर लंबी समुद्री सुरंग का हिस्सा है जो बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) से शिलफाटा तक बनाई जा रही है। इसमें से 7 किलोमीटर हिस्सा समुद्र के नीचे यानी ठाणे क्रीक के नीचे बनेगा।

End of Feed