पीएम मोदी ने 'गालीबाज लड़की' को किया माफ, भावुक हुई मां, कहा- ये नया जीवनदान

समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) से बातचीत में मां ने भावुक होते हुए कहा, पीएम मोदी ने इतने गंदे और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने वाले बच्चे को माफ करके अपनी महानता दिखाई है।

PM Modi forgives Noida Girl: एक वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां ने पीएम मोदी के प्रति हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया है। लड़की की मां ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उनकी बेटी को माफ करने के फैसले ने उसे एक नया जीवन दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) से बातचीत में मां ने भावुक होते हुए कहा, पीएम मोदी ने इतने गंदे और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने वाले बच्चे को माफ करके अपनी महानता दिखाई है। आज मेरी बेटी का जन्मदिन है, और पीएम मोदी ने उसे सबसे बड़ा उपहार 'जीवनदान' दिया है। आज इस बच्ची का पुनर्जन्म हुआ है।

Gril Abused Modi

पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की के मामले ने पकड़ा तूल

क्या था पूरा मामला?

बीती 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक विवाद के खिलाफ छात्रों का एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस प्रदर्शन के दौरान एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित बातें कहती नजर आ रही थी।

End of Feed