'गरीबी, घोटाला, घपला, घालमेल और गोरखधंधा', अखिलेश यादव ने 5जी को लेकर बीजेपी पर कसा तंज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 07:33 PM IST

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का ये ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5जी सर्विस की शुरुआत के कुछ घंटों बाद आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अत्यधिक तीव्र गति की इंटरनेट सुविधा देने वाली 5जी सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि ये एक नए युग की शुरुआत होने के साथ व्यापक अवसरों को भी प्रदर्शित करता है।

KEY HIGHLIGHTS
अखिलेश यादव ने 5जी को लेकर बीजेपी पर कसा तंज
बीजेपी के राज में जनता को 5G पहले से ही मिल रहा है-अखिलेश यादव
'गरीबी, घोटाला, घपला, घालमेल और गोरखधंधा'

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में 5जी (5G) लागू होने के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि नरेंद्र मोदी के शासन में लोगों को पहले से ही '5जी' मिल रहा है। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हिंदी में ट्वीट कर कहा कि भाजपा के राज में जनता को 5G पहले से ही मिल रहा है : G = गरीबी, G = घोटाला, G = घपला, G = घालमेल, G = गोरखधंधा।

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। (File Photo)

अखिलेश यादव ने 5जी को लेकर बीजेपी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश में 5जी सर्विस को किया लॉन्च

अखिलेश यादव का ये ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा 5जी सर्विस की शुरुआत के कुछ घंटों बाद आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अत्यधिक तीव्र गति की इंटरनेट सुविधा देने वाली 5जी सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि ये एक नए युग की शुरुआत होने के साथ व्यापक अवसरों को भी प्रदर्शित करता है।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित 'इंडियन मोबाइल कांग्रेस' 2022 में देश के कुछ चुनिंदा शहरों में 5जी इंटरनेट सेवाओं का उद्घाटन किया। अगले दो साल में इस सेवा का विस्तार समूचे देश में किए जाने की योजना है। देश की दूसरी बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु एवं वाराणसी समेत आठ शहरों में 5जी सेवाओं की पेशकश करनी शुरू कर दी है।

End of Feed