G-20 में दुनिया के कौन-कौन से धुरंधर नेता आ रहे हैं दिल्ली, कौन रहेगा नदारद, जानिए हर डिटेल्स

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 29, 2023, 12:32 PM IST

जी-20 का उद्देश्य विविध आर्थिक सुधारों के बारे में चर्चा में भाग लेने के लिए अतिथि देशों के साथ जी-20 सदस्य देशों को एक साथ लाना है।

G-20 in India: कड़ी सुरक्षा और अधिक समावेशिता के लक्ष्य के साथ भारत इस साल 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन होगा और यह भारत की अध्यक्षता में आयोजित पहला शिखर सम्मेलन होगा। इसका उद्देश्य विविध आर्थिक सुधारों के बारे में चर्चा में भाग लेने के लिए अतिथि देशों के साथ जी-20 सदस्य देशों को एक साथ लाना है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

बाइडन-सुनक-ट्रूडो आएंगे दिल्ली

व्हाइट हाउस ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में आईएमएफ और विश्व बैंक में सुधारों की अपील करेंगे जो विकासशील देशों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सके। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। ट्रूडो ने कहा था, 'मैं एक हफ्ते में जी-20 में रहूंगा...और हम यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि दुनिया यूक्रेन के साथ खड़ी है।

End of Feed