G20 की दूसरी बैठक के लिए उत्तराखंड तैयार, विदेशी मेहमानों की होगी खास मेहमाननवाजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2023, 10:08 AM IST

G20 Meeting: ​उत्तराखंड के​​ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून राज्य में लागू किया गया है।

G20 Meeting: उत्तराखंड के टिहरी में होने जा रही जी20 की दूसरी बैठक के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नरेंद्रनगर में 24 व 25 मई को विदेशी मेहमानों को जमघट लगेगा, जहां जी20 देशों के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र को मजबूत करने पर गंभीर मंथन करेंगे। इस दौरान विदेशी मेहमानों की मेहमाननवाजी के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर विशेष प्रबंध किए गए हैं।

G20 meeting in Uttarakhand

इसके तहत जी20 देशों के प्रतिनिधियों को गंगा के तट पर होने वाली गंगा आरती की दिव्यता और आध्यात्मिकता से परिचय कराया जाएगा। वहीं विदेशी डेलिगेट्स को नरेंद्रनगर के ओनी गांव भी ले जाया जाएगा, जहां वे पहाड़ पर रहने वाले लोगों के जीवन को नजदीक से समझने सकेंगे।

End of Feed