Times Network का नया लोगो लॉन्च, टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन बोले- यह नए अध्याय की शुरुआत

Times Now Summit 2026: टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने गुरुवार को टाइम्स नाउ समिट 2026 में टाइम्स नेटवर्क का नया लोगो लॉन्च किया और इसे भारत के वैश्विक उदय के अनुरूप एक "उद्देश्य की घोषणा" बताया।

Times Now Summit 2026: टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने गुरुवार को टाइम्स नाउ समिट 2026 के दौरान टाइम्स नेटवर्क के लिए ब्रांड शिफ्ट की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने नेटवर्क का नया लोगो भी लॉन्च किया और इसे “एक नए अध्याय की शुरुआत” बताया। समिट को संबोधित करते हुए विनीत जैन ने कहा, “किसी भी संस्थान के जीवन में कुछ ऐसे निर्णायक क्षण आते हैं, जो केवल बदलाव का संकेत नहीं देते, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत को दर्शाते हैं। आज ऐसा ही एक क्षण है।”

vineet jain.

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने किया टाइम्स नेटवर्क के नए लोगो को लॉन्च

उन्होंने आगे कहा, “कई वर्षों तक टाइम्स नेटवर्क की पहचान एक पिरामिड के प्रतीक से जुड़ी रही, जो ताकत, दृढ़ता और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता का स्थायी प्रतीक रहा है। लेकिन जैसे-जैसे दुनिया बदल रही है, वैसे-वैसे प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतीकों को भी विकसित होना चाहिए।”

End of Feed