किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ जिले में तबाही, बादल फटने से 7 लोगों की मौत, युद्धस्तर पर बचाव-राहत कार्य जारी

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की एक संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ जुट गई।

Cloudburst in JK Kathua District: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने और भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले में रात भर हुई भारी बारिश के बीच राजबाग और जंगलोट के जोध घाटी गाँव में यह आपदा आई। कठुआ के जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बचाव और राहत अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजबाग के जोड़ घाटी गांव में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात बादल फटने से गांव तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया और जमीन-जायदाद को भी कुछ नुकसान हुआ।

Rain cloud

कठुआ जिले में तबाही, बादल फटने से 4 लोगों की मौत (एएनआई)

एसडीआरएफ टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी

End of Feed