'राहुल गांधी डरपोक, तानाशाह और इनसिक्योर नेता हैं'; कांग्रेस के महासचिव रहे शकील अहमद के बयान से भाजपा को मिल गया मौका

राहुल गांधी को 'तानाशाही प्रवृत्ति' वाला और 'गैर-लोकतांत्रिक' बताते हुए अहमद ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बात नहीं सुनते। वे इस भ्रम में जी रहे हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी के कारण पार्टी कभी दूसरे नंबर से नीचे नहीं जा सकती। इस दौरान अहमद ने राहुल गांधी की चुनावी हार का भी जिक्र किया।

कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने शनिवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ‘डरपोक’ और असुरक्षित नेता हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के महासचिव रह चुके शकील अहमद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पार्टी में केवल उन्हीं युवा नेताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, जो उनकी प्रशंसा करते हैं और उनकी लाइन से असहमति नहीं रखते। अहमद ने कहा कि राहुल गांधी उन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में असहज महसूस करते हैं, जिनकी सार्वजनिक पकड़ और राजनीतिक हैसियत मजबूत है। राहुल गांधी ऐसे नेताओं से घबराते हैं जिनकी जनता में स्वीकार्यता है। इसी वजह से वह केवल ऐसे लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं, जिनका कोई स्वतंत्र आधार नहीं है।

shakeel ahmed

शकील अहमद राहुल गांधी।(फोटो सोर्स: ANI)

राहुल गांधी 'तानाशाही प्रवृत्ति' वाले

राहुल गांधी को 'तानाशाही प्रवृत्ति' वाला और 'गैर-लोकतांत्रिक' बताते हुए अहमद ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बात नहीं सुनते। वे इस भ्रम में जी रहे हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी के कारण पार्टी कभी दूसरे नंबर से नीचे नहीं जा सकती। इस दौरान अहमद ने राहुल गांधी की चुनावी हार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब वह अमेठी जैसी पारंपरिक सीट भी नहीं जीत सके, जिसे उनके परिवार और पूर्वजों ने दशकों तक सींचा था। उन्होंने दावा किया कि यह हार राहुल गांधी के रवैये और कार्यशैली का नतीजा थी।

End of Feed