देश

दिल्ली के बंगाली मार्केट में फैमिली संग घूमते नजर आए ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक, देखें वीडियो

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इन दिनों भारत आए हैं। वह अपने रिश्तेदारों के साथ दिल्ली के पॉश बंगाली मार्केट में घूमते नजर आए। एक निजी रेस्टोरेंट में डिश का आनंद लेते दिखे।

Image

बंगाली मार्केट में परिवार संग घूमते दिखे ऋषि सुनक

दिल्ली : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इन दिनों भारत आए हैं। वह अपने रिश्तेदारों के साथ दिल्ली के पॉश बंगाली मार्केट में घूमते नजर आए। एक निजी रेस्टोरेंट में डिश का आनंद लेते दिखे। उनके साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति और इंफोसिस कंपनी के संस्थापक नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति भी साथ थे, जो उनकी पत्नी के पिता और माता हैं। ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं और जब वो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे तब भारत में भी काफ़ी चर्चा में थे।

नड्डा ने किया सुनक का स्वागत

इससे पहले ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की और पार्टी की संगठनात्मक ताकत और राजनीतिक सहभागिता के प्रति उसके जन-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में विचार साझा किए। सुनक का भारत में स्वागत करते हुए, नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भारत-ब्रिटेन संबंधों में नयी गर्मजोशी और गति का संचार हुआ।

सत्तारूढ़ पार्टी की ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत आयोजित इस बैठक के दौरान, नड्डा ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने में सुनक के नेतृत्व की भी सराहना की। भाजपा के विदेश मामलों की इकाई के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा, ‘‘नड्डा ने भाजपा की संगठनात्मक ताकत और शासन एवं राजनीतिक सहभागिता के प्रति उसके जन-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने ‘भाजपा को जानो’ पहल को अंतरराष्ट्रीय समझ बढ़ाने, विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने तथा दुनिया भर के राजनीतिक दलों और नेताओं के साथ संबंधों को मजबूत करने के एक मंच के रूप में रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि नड्डा ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रौद्योगिकी के जरिये भारत में जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्धता बढ़ रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!