CJI Gavai पर हमले के बाद सुप्रीम कोर्ट के एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, नफरत फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की मांग

वकीलों के संगठन सुप्रीम कोर्ट आर्ग्युइंग काउंसिल एसोसिएशन ने देश में बढ़ रही नफरत और उग्रवाद की घटनाओं को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।

सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के संगठन सुप्रीम कोर्ट आर्ग्युइंग काउंसिल एसोसिएशन (SCACA) ने देश में बढ़ रही नफरत और उग्रवाद की घटनाओं को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। संगठन ने कहा है कि अगर देश के सर्वोच्च न्यायालय परिसर में भी सुरक्षा में सेंध लग रही है, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है। एसोसिएशन ने राष्ट्रपति से तुरंत सख्त कदम उठाने की मांग की है।

CJI

फाइल फोटो: pti

सुप्रीम कोर्ट में हुई घटना पर जताई गहरी चिंता

संगठन ने अपने पत्र में लिखा कि 6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुई घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। यह वही जगह है जिसे न्याय का सबसे ऊंचा मंदिर कहा जाता है और जो देश के सबसे सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है। पत्र में कहा गया कि अगर मुख्य न्यायाधीश (CJI) तक सुरक्षित नहीं हैं, तो यह प्रशासनिक विफलता के गंभीर संकेत है।

End of Feed