देश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला लुक आया सामने! Kinet ने दिखाई फर्स्ट एसी कंपार्टमेंट की लग्जरी झलक

KINET Railway Solutions ने इंटरनेशनल रेलवे इक्विपमेंट एग्ज़िबिशन (IREE 2025) में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फर्स्ट एसी कंपार्टमेंट का डिज़ाइन पहली बार दिखाया। यह ट्रेन भारत की पहली हाई-स्पीड लग्ज़री स्लीपर ट्रेन होगी, जिसमें नॉइज़-फ्री इंटीरियर, ऑटोमेटिक डोर, सेंसर लाइटिंग और हर बर्थ पर चार्जिंग सुविधा होगी। लातूर में इसका निर्माण जारी है और यह ट्रेन भारतीय रेल में आराम और तकनीक का नया अध्याय लिखेगी।

Image

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला लुक आया सामने! Kinet ने दिखाई फर्स्ट एसी कंपार्टमेंट की लग्जरी झलक

वंदे भारत AC चेयर कार के बाद अब स्लीपर वर्जन भी पटरी पर उतरने को तैयार है। वंदे भारत AC फर्स्ट क्लास स्लीपर की पहली झलक ने सबका दिल जीत लिया। फर्स्ट एसी कंपार्टमेंट का डिजाइन बिल्कुल एयरलाइन जैसी लग्जरी फील देता है। नॉइज-फ्री इंटीरियर, सेंसर लाइटिंग और हर बर्थ पर चार्जिंग पॉइंट, ऊपर की बर्थ पर जाने के लिए स्टाइलिश स्टेयर्स जैसी सुविधाएं ट्रेन को वाकई खास बनाती हैं। अब इंतजार है तो बस इसके पटरी पर दौड़ने का।

भविष्य की हाई-स्पीड लग्जरी ट्रेन

Kinet Railway Solutions ने भविष्य की हाई-स्पीड लग्जरी ट्रेन का डिजाइन पेश किया जिसमें सफर और भी आरामदायक, शांत और स्टाइलिश होगा। भारतीय रेल के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली झलक देखने को मिल गई है। Kinet Railway Solutions ने इंटरनेशनल रेलवे इक्विपमेंट एग्जिबिशन (IREE 2025) में पहली बार फर्स्ट एसी स्लीपर कंपार्टमेंट के डिजाइन कॉन्सेप्ट को सार्वजनिक किया है।

यात्रियों को आराम, तकनीक और लग्जरी का मिलेगा अनुभव

KINET के प्रोजेक्ट डायरेक्टर निशुंक गर्ग और ट्रेन प्रोजेक्ट के चीफ डिजाइनर एवगेनी मस्लोव ने इस मौके पर बताया कि यह ट्रेन भारतीय यात्रियों को आराम, तकनीक और लग्जरी का बेहतरीन अनुभव देगी। KINET एक भारतीय कंपनी है जो रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और रूस की अग्रणी रेल कंपनियों के संयुक्त उपक्रम के रूप में काम कर रही है। कंपनी को 120 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों यानी 1,920 कोचों के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है।

लातूर (महाराष्ट्र) में कंपनी का अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट इस परियोजना का मुख्य केंद्र है। वहीं, हैदराबाद में इंजीनियरिंग सेंटर और जोधपुर में बन रहा मेंटेनेंस डिपो ट्रेन संचालन को मजबूत आधार देंगे। आने वाले समय में दिल्ली और बेंगलुरु में भी नई सुविधाएं शुरू होंगी।

vande bharat train

वंदे भारत ट्रेन का पहला लुक

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियतें :

  • भारत की पहली हाई-स्पीड लग्जरी स्लीपर ट्रेन
  • नॉइज-फ्री इंटीरियर और बेहतरीन राइड क्वालिटी
  • ऑटोमेटिक डोर और सेंसर बेस्ड लाइटिंग सिस्टम
  • हर बर्थ पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और रीडिंग लाइट
  • पहले से बेहतर और शांत एसी सिस्टम, समान ठंडक के साथ
  • 160–180 किमी/घं की रफ्तार से सफर, समय की बचत और आराम दोनों

KINET का कहना है कि यह ट्रेन भारतीय रेलवे को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। आधुनिक तकनीक और शानदार डिजाइन के साथ यह ट्रेन न सिर्फ सफर को आरामदायक बनाएगी, बल्कि भारतीय रेल की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नया पहचान दिलाएगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article