भीम आर्मी संस्थापक आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण के काफिले पर फायरिंग की खबर सामने आई, घटना देवबंद की है, हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे और चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग की। चंद्रशेखर को गोली के छर्रे लगने की सूचना है। कार के शीशे भी टूटे हुए हैं। ये घटना सहारनपुर के देवबंद इलाके में हुई है। फायरिंग की घटना में वो घायल हो गए हैं, बताते हैं कि कार सवार युवकों ने चंद्रशेखर की कार पर की चार राउंड फायरिंग की है, गोली के छर्रे लगने से चंद्रशेखर घायल हुए हैं।
देवबंद के फ्लाईओवर के नीचे ये घटना सामने आई है, वहीं पुलिस ने घायल चंद्रशेखर को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया है, गौर हो कि चंद्रशेखर भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे वहीं
भीम आर्मी संस्थापक पर हमला होने के बाद क्षेत्र में विशेष सतर्कता बढ़ाई।
'एक गोली उनके पास से निकली'
वहीं पुलिस एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा, 'आधे घंटे पहले, चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है'
'बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य '
वहीं आज़ाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर लिखा-सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ़ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद भाई पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है,आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी,सख्त कार्यवाही और चंद्रशेखर आज़ाद को सुरक्षा की मांग करते है
