Chandigarh News: हरियाणा (Haryana) के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (ML Khattar) अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। बैठक में DGP पीके अग्रवाल और सीआईडी चीफ़ आलोक मित्तल मौजूद है। चंडीगढ़ पुलिस में खेल मंत्री संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है।
संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं।
