Farmer Protest: भारतीय किसान संघ अपनी मांगों को लेकर आज दिल्ली (Delhi) के रामलीला मैदान (Ramlila Ground) में किसान गर्जना रैली करने जा रहे हैं। दावा है कि 50 से 55 हजार किसान रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 700 से 800 बसों में भरकर किसान दिल्ली पहुंचेंगे लिहाजा हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 3 से 4 हजार प्राइवेट गाड़ियां और 700 से 800 बसों (Buses) में भरकर किसान दिल्ली पहुंचेंगे। ऐसे में जाम (Traffic Jam) के हालात का लोगों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों की मुख्य मांगों में लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य लागू कर इसको मिलना सुनिश्चित करना जैसी ऐसी कई मांगें हैं। इसको लेकर किसान संघ दिल्ली पहुंच रहा है।
क्या है किसानों की मांगें
- लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य लागू हो
- लाभकारी मूल्य मिलना सुनिश्चित किया जाए
- सभी कृषि जिन्सों पर जीएसटी खत्म हो
- किसान सम्मान निधि में पर्याप्त बढ़ोतरी हो
- जीएम सरसों को अनुमति न दी जाए
- नदी जोड़ो परियोजना को प्राथमिकता दी जाए
- पीएम फसल बीमा योजना का सरलीकरण हो
- दो साल से लंबित मुआवजा जल्द जारी हो
