बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों को बेची गईं कैंसर की नकली दवाएं, 50% छूट पर होती थी सप्लाई; SIT जांच में बड़ा खुलासा

जांच अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स को ब्रांडेड कंपनियों की एमआरपी से आधी कीमत (50% डिस्काउंट) पर दवाएं मुहैया कराता था। अस्पताल और केमिस्ट अधिक मुनाफे के लालच में इन दवाओं की खरीद करते रहे।

Bengaluru Fake Drugs News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों और आईसीयू (ICU) में इस्तेमाल होने वाली जीवनरक्षक दवाओं के नकली नेटवर्क का सनसनीखेज भंडाफोड़ हुआ है। बेंगलुरु पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने शहर के 90 से अधिक निजी अस्पतालों, क्लिनिकों और मेडिकल स्टोर्स को लगभग 50 प्रतिशत तक की भारी छूट पर नकली या रीपैकेज्ड दवाएं सप्लाई की थीं। Indian Express की खबर के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 'कृपा हेल्थकेयर' नामक फर्म के मालिक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस पूरे गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड प्रशांत फिलहाल फरार चल रहा है।

fake Medicines

बेंगलुरू में नकली दवाओं का खेल

50% डिस्काउंट का लालच देकर नेटवर्क फैलाया

जांच अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स को ब्रांडेड कंपनियों की एमआरपी से आधी कीमत (50% डिस्काउंट) पर दवाएं मुहैया कराता था। अस्पताल और केमिस्ट अधिक मुनाफे के लालच में इन दवाओं की खरीद करते रहे। एसआईटी ने बेंगलुरु के मिनर्वा सर्कल स्थित 'कृपा हेल्थकेयर' पर छापा मारकर भारी मात्रा में संदिग्ध नकली दवाएं, कैंसर की गोलियां और आईसीयू इंजेक्शन जब्त किए। इस गोदाम का इस्तेमाल दवाओं के भंडारण और शहर भर में सप्लाई के लिए होता था।

End of Feed