Chenab Rail Bridge: 'आंखों में खुशियों के आंसू...', कश्मीर से कटरा की पहली ट्रेन यात्रा कर फारूक अब्दुल्ला हुए भावुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2025, 01:55 PM IST

Vande Bharat Express: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर से कटरा तक हाल में शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन में पहली बार मंगलवार को सफर किया और कहा कि कश्मीर को आखिरकार देश के रेल नेटवर्क से जुड़ता देख मैं अभिभूत हूं। आंखों में खुशियों के आंसू हैं।

Vande Bharat Express: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर से कटरा तक हाल में शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन में पहली बार मंगलवार को सफर किया और कहा कि वह यह देखकर अभिभूत हैं कि कश्मीर आखिरकार देश के रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमरनाथ तीर्थयात्री ट्रेन का इस्तेमाल करेंगे और बड़ी संख्या में पवित्र गुफा मंदिर तक जाएंगे।

Farooq Abdullah Vande Bharat

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला

अमरनाथ यात्रा कब होगी शुरू?

पवित्र गुफा मंदिर 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को शुरू होने वाली है। छह जून को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा से श्रीनगर और श्रीनगर से कटरा तक दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही, कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक का निर्माण पूरा हो गया।

End of Feed