Air India Plane Crash: 1 साल बाद भी कुरेदती हैं कड़वी यादें, सुपरिटेंडेंट बोले-‘ऐसा मंजर दोबारा कभी न देखना पड़े’

Ahmedabad plane crash: हादसे के दौरान राहत और चिकित्सा प्रबंधन की कमान संभालने वाले सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने उस दिन को अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों में से एक बताया। डॉ. जोशी ने बताया कि 12 जून 2025 को वह एक सर्जरी कर रहे थे, तभी उन्हें अस्पताल परिसर के पास आग लगने की सूचना मिली।

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद विमान हादसे को एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन उस दिन की भयावह तस्वीरें आज भी अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के जेहन में ताजा हैं। हादसे के दौरान राहत और चिकित्सा प्रबंधन की कमान संभालने वाले सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने उस दिन को अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों में से एक बताया। डॉ. जोशी ने बताया कि 12 जून 2025 को वह एक सर्जरी कर रहे थे, तभी उन्हें अस्पताल परिसर के पास आग लगने की सूचना मिली। कुछ ही देर बाद पता चला कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और फिर जानकारी मिली कि यह एक अंतरराष्ट्रीय विमान था, जो अस्पताल परिसर के पास स्थित मेस और हॉस्टल क्षेत्र पर गिरा है।

Ahmedabad plane crash

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हादसे को एक साल हुए पूरे।

End of Feed