प. बंगाल में ED की टीम पर हुआ हमला, दो अधिकारी बुरी तरह घायल, TMC नेता के घर पर छापा मारने गई थी टीम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 5, 2024, 02:14 PM IST

ED Team Attacked: प. बंगाल के उत्तर 24 परगना में ईडी टीम पर हमला हुआ है जिसमें दो अधिकारी घायल हो गए। इस घटना के बाद बीजेपी-टीएमसी में सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है।

ED Team Attacked: ईडी के अधिकारियों पर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां के समर्थकों ने शुक्रवार को हमला कर दिया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। अधिकारी राशन वितरण घोटाले की जांच के संबंध में शाहजहां के उत्तर 24 परगना जिला स्थित आवास पर छापा मारने पहुंचे थे। एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के अधिकारी राज्य में 15 स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं और शेख का आवास उनमें से एक है। अधिकारी ने बताया कि जब ईडी अधिकारी सुबह संदेशखली इलाके में शेख के आवास पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने ईडी अधिकारियों और उनके साथ आए केंद्रीय बलों के जवानों को घेर लिया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन किया और फिर उन पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टीम को वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया।

ED team attacked

बंगाल में ईडी टीम पर हमला

दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल

ईडी अधिकारी किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए अपने क्षतिग्रस्त वाहनों को वहीं छोड़कर ऑटो रिक्शा और दोपहिया वाहनों पर सवार होकर वहां से निकल गए। उन्होंने बताया कि कम से कम दो अधिकारियों को गंभीर चोट लगी है और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। शाहजहां को राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी सहयोगी माना जाता है। ज्योतिप्रिय मल्लिक को करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह का हमला अप्रत्याशित है। हमारे अधिकारियों को खुद को बचाने के लिए इलाके से भागना पड़ा। हमारे और केंद्रीय बलों के वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। केंद्रीय बलों के कर्मचारियों पर भी हमला किया गया।

End of Feed