देश

मेडे मेडे मेडे! इंजन में आग...; काठमांडू से इस्तांबुल जा रही फ्लाइट में मचा हड़कंप, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

Flight Emergency Landing: काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्किश एयरलाइन के विमान में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कैप्टन ने कोलकाता एटीसी को विमान इंजन में आग लगने की आशंका के बारे में बताया।

Image

कोलकाता में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Photo : Times Now Digital

ड़ाFlight Emergency Landing: काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्किश एयरलाइन के विमान में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब फ्लाइट कैप्टन ने कोलकाता एयर ट्राफिक कंट्रोल (ATC) को विमान इंजन में आग लगने की आशंका के बारे में सूचित किया।

क्या है पूरा मामला

तुर्किश एयरलाइन की फ्लाइट 727 जब कोलकाता के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई तो फ्लाइट कैप्टन को विमान के दाहिनी इंजन में समस्या दिखाई दी। इसके तत्काल बाद पायलट ने एटीसी से संपर्क साधा और अनुमति मिलने के बाद विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हालांकि, किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

इमरजेंसी लैंडिग

समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरपोर्ट डायरेक्टर के हवाले से बताया कि तुर्किश एयरलाइन के विमान की कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2:49 बजे लैंडिंग हुई। इस विमान में 236 यात्री सवार थे। विमान अभी कोलकाता एयरपोर्ट पर है और उसकी जांच चल रही है।

टेकऑफ के बाद इंजन में लगी आग

काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनरल मैनेजर टेकनाथ सिटौला ने समाचार एजेंसी एएनआई को फोन पर बताया, ''तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट THY-727 टेकऑफ के 4 मिनट के अंदर आग लग गई। आग दाहिने इंजन में लगी थी। फ्लाइट ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:28 बजे उड़ान भरी थी।

काठमांडू एयरपोर्ट को किया गया बंद

अधिकारी के अनुसार, पायलटों ने विमान को काठमांडू के पश्चिम में मोड़ा और दाहिने इंजन को बंद कर दिया, और विमान को लगभग 10 मिनट तक हवा में रखा। इंजन में आग लगने की खबर मिलते ही त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लगभग 15 मिनट के लिए बंद कर दिया गया। कोलकाता एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्किश विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। कैप्टन ने एटीसी को इंजन में आग की आशंका की सूचना दी। फिलहाल विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर जांच चल रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द