'SIR एक निर्धारित और पारदर्शी प्रक्रिया...', TMC के आरोपों को चुनाव आयोग ने सिरे से किया खारिज

Bengal SIR: पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में जारी एसआईआर प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों, आशंकाओं और दावों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही आयोग ने टीएमसी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि यह अत्यंत आश्चर्यजनक है कि बूथ लेवल अधिकारियों के लिए स्वीकृत बढ़ा हुआ मानदेय अभी तक राज्य सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है।

Bengal SIR: पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों, आशंकाओं और दावों को सिरे से खारिज कर दिया। आयोग ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर एक निर्धारित, पारदर्शी और कड़े निगरानी ढांचे के तहत चल रही प्रक्रिया है, जिसे किसी भी राजनीतिक बयानबाजी या दवाब से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

Election Commission

चुनाव आयोग ने TMC के आरोपों को किया खारिज (फाइल फोटो)

चुनाव आयोग ने क्या कुछ कहा

टीएमसी प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई हालिया बैठक में पार्टी ने मतदाता सूची से जुड़े कई मुद्दे उठाए थे, जिनमें हटाए गए या जोड़े गए मतदाताओं, फील्ड अधिकारियों के आचरण और एसआईआर की विश्वसनीयता से जुड़ी आशंकाएं शामिल थीं। आयोग ने सभी बिंदुओं पर प्वाइंट वाइज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इनमें कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है और सभी आरोप प्रक्रिया को लेकर गलतफहमी का परिणाम हैं।

End of Feed