'पनौती' वाले बयान पर फंसे राहुल गांधी, चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर 2 दिन में मांगा जवाब

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 23, 2023, 05:27 PM IST

Panauti Jibe At PM Modi: प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियों के लिए निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया और 25 नवंबर तक जवाब मांगा है।

EC Notice to Rahul Gandhi: निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) पर निशाना साधते हुए की गईं 'पनौती', (Panauti) 'जेबकतरे' और कर्ज माफी संबंधी टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बृहस्पतिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोग ने उनसे शनिवार शाम यानी 25 नवंबर तक जवाब देने को कहा है।

PM Modi_Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने राजस्थान में चुनावी जनसभाओं के दौरान की थीं विवादित टिप्पणी

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि एक वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना 'दुर्भाग्यपूर्ण' है।

End of Feed