देश

आप हमारे 4 लोगों को गिरफ्तार कर लीजिए, मैं आपके 8 लोगों को अरेस्ट करवा दूंगी, केंद्र पर भड़कीं ममता बनर्जी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 23, 2023, 06:03 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां अधिकारी के निर्देश पर राज्य में काम कर रही हैं।

Image

ममता बनर्जी

Photo : ANI

Mamata Banerjee: कथित भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों के संबंध में तृणमूल कांग्रेस के दिग्गजों की लगातार गिरफ्तारियों के मद्देनजर प्रतिशोध की नीति का संकेत देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साथा। सीएम ममता ने गुरुवार को कहा कि अब से अगर उनकी टीम के चार लोगों को गिरफ्तार किया जाता है तो वह उनके खिलाफ पहले से तय सभी मामलों में आठ लोगों की जवाबी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार दोपहर नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस के एक संगठनात्मक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप के चार विधायक अभी सलाखों के पीछे हैं। वे इस तरह की गिरफ्तारियों के जरिए हमारी गिनती कम करना चाहते हैं। अब अगर वे हममें से चार को गिरफ्तार करते हैं, तो मैं उनके खिलाफ पहले से दर्ज पुराने मामलों को फिर से खोलकर उनमें से आठ को गिरफ्तार करवा दूंगी।

सुवेंदु अधिकारी पर निशाना

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां अधिकारी के निर्देश पर राज्य में काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ''एक नेता किसी खास दिन किसी के भी यहां छापेमारी की भविष्यवाणी कर रहे हैं। छापा पड़ता है और वे बिना कोई जब्ती सूची प्रस्तुत किए सब कुछ लूटकर निकल जाते हैं। बंदूक की नोक पर भी लोगों को धमकाया जाता है।

कहा, ईडन गार्डन मैं वर्ल्ड होता तो जीत जाता भारत

उन्होंने यह भी कहा कि भारत आईसीसी-विश्व कप वनडे जीत सकता था, अगर फाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में आयोजित किया गया होता। हालांकि, उन्होंने इस पर विस्तार से बात नहीं बताई। मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी कलह और गुटबाजी के प्रति कड़ी चेतावनी भी जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ नए लोगों को कुछ जिम्मेदारियां देने का मतलब यह नहीं है कि पुराने लोगों को नुकसान होगा। पार्टी के प्रति सभी की विशिष्ट जिम्मेदारियां हैं। सभी का समान महत्व है। (आईएएनएस इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें