ECI में वर्चस्व की जंग पर विराम: विवादित वर्क ऑर्डर रद्द, अब सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर के जरिए ही रिपोर्ट करेंगी सीमा खन्ना

चुनाव आयोग ने नए 'वर्क अलॉकेशन ऑर्डर' के जरिए अंदरूनी विवाद को सुलझा लिया है। नए आदेश के तहत DG (IT) सीमा खन्ना अब सीनियर DEC के जरिए ही चुनाव आयुक्त को रिपोर्ट करेंगी।

भारतीय चुनाव आयोग के भीतर पिछले कुछ महीनों से चल रही प्रशासनिक खींचतान और अंदरूनी विवाद पर आखिरकार पूरी तरह से विराम लग गया है। आयोग ने 4 नवंबर, 2026 को एक नया 'वर्क अलॉकेशन ऑर्डर' (कार्य आवंटन आदेश) जारी कर दिया है। 'टाइम्स नाउ नवभारत' द्वारा हासिल की गई इस नए वर्क ऑर्डर की एक्सक्लूसिव कॉपी से साफ हो गया है कि आयोग के भीतर शीर्ष स्तर पर उपजे गंभीर मतबेदों के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा संगठनात्मक कोर्स-करेक्शन (सुधार) है।

election commission order

चुनाव आयोग ने जारी किया नया 'वर्क अलॉकेशन ऑर्डर'

इस नए आधिकारिक आदेश के तहत आईटी महानिदेशक (DG IT) सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग व्यवस्था को औपचारिक रूप से तय करते हुए प्रशासनिक प्रोटोकॉल को वापस बहाल कर दिया गया है। नए वर्क ऑर्डर के मुताबिक, अब IT/ICT प्रभाग का पूरा जिम्मा वरिष्ठ अधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा, Sr. DEC (सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर) को सौंप दिया गया है। अब DG (IT) सीमा खन्ना सीधे शीर्ष स्तर पर फाइलें नहीं भेज सकेंगी, बल्कि उन्हें अनिवार्य रूप से Sr. DEC डॉ. पवन कुमार शर्मा (PKS) के माध्यम से ही चुनाव आयुक्त (EC) को रिपोर्ट करना होगा।

End of Feed