चुनाव आयोग तो जुगाड़ आयोग बन चुका... EC पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने 'चुनावी तिकड़ी' का किया जिक्र

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग पर कटाक्ष करते हुए उसे "जुगाड़ आयोग" कहा और कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को इस चुनाव में लगभग 77% वोट मिले, जबकि उसका सामान्य वोट प्रतिशत 26-36% ही रहता है।

Akhilesh Yadav On EC: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग पर कटाक्ष करते हुए उसे "जुगाड़ आयोग" करार दिया और कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे को लेकर सवाल खड़े किए। अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से कहा, "अगर कुंदरकी (उपचुनाव) के आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो 77 प्रतिशत वोट उन्हें (भाजपा उम्मीदवार) मिले थे, जबकि भाजपा का वोट प्रतिशत 26 प्रतिशत से 36 प्रतिशत है।"

akhilesh yadav

सपा सांसद अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर कसा तंज।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

कुंदरकी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव के परिणाम नवंबर 2024 में घोषित किए गए थे। अखिलेश यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कुंदरकी के आंकड़ों पर गौर करें तो 77 प्रतिशत वोट उन्हें (भाजपा को) मिले, जबकि उनका वोट बैंक 26 से 36 प्रतिशत है। उनके पास कुछ अधिकारी हैं जो विशेषज्ञ हैं।’’

End of Feed