देश में 'ईद-उल-अजहा' का नजर आया चांद, तय हो गई बकरीद की तारीख, इस दिन मनाया जाएगा त्योहार

Eid ul Adha Moon: देश के अलग हिस्सों में ईद-उल-अजहा का चांद दिखाई दिया है जिसके बाद बकरीद की तारीख तय हो गई है। मुस्लिम धर्मगुरु ने बताया कि देश के अलग हिस्सों में ईद-उल-अज़हा का चांद नज़र आया और सात जून को त्योहार मनाया जाएगा।

Eid ul Adha Moon: देश के अलग हिस्सों में ईद-उल-अजहा का चांद दिखाई दिया है जिसके बाद बकरीद की तारीख तय हो गई है। मुस्लिम धर्मगुरु ने बताया कि देश के अलग हिस्सों में ईद-उल-अज़हा का चांद नज़र आया और सात जून को त्योहार मनाया जाएगा। ईद-उल-अजहा को बकरीद या कुर्बानी का पर्व भी कहा जाता है।

Eid Moon

देश में ईद-उल-अजहा का नजर आया चांद

कहां-कहां नजर आया चांद

चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने समाचार एजेंसी ‘भाषा’ को बताया कि उनकी मस्जिद से शाम में इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने ‘ज़िल हिज्जा’ का चांद साफ तौर पर दिखा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हरियाणा समेत देश के अलग अलग राज्यों से भी चांद देखे जाने की पुष्टि हुई है। मुफ्ती ने कहा, ‘‘लिहाज़ा, ईद-उल-अज़हा का त्योहार सात जून को मनाया जाएगा।”

End of Feed