गेमिंग ऐप विंजो के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, चार्जशीट में 3,500 करोड़ की अवैध कमाई और गेम मैनिपुलेशन का खुलासा

डी की यह कार्रवाई कई एफआईआर के आधार पर की गई, जो बेंगलुरु, राजस्थान, नई दिल्ली और गुड़गांव में धोखाधड़ी के मामलों में दर्ज थीं। पहले ईडी ने 18 नवंबर 2025 और 30 दिसंबर 2025 को विंजो के कार्यालय, निदेशक के आवास और उनके अकाउंटिंग फर्म के कार्यालय पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। था।

मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने विंजो प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों पावन नंदा और सौम्या सिंह राठौर के साथ ही इसकी सभी सहायक कंपनियों के खिलाफ विशेष पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

ED (Photo: ANI)

ईडी (फोटो: एएनआई)

ईडी की यह कार्रवाई कई एफआईआर के आधार पर की गई, जो बेंगलुरु, राजस्थान, नई दिल्ली और गुड़गांव में धोखाधड़ी के मामलों में दर्ज थीं। पहले ईडी ने 18 नवंबर 2025 और 30 दिसंबर 2025 को विंजो के कार्यालय, निदेशक के आवास और उनके अकाउंटिंग फर्म के कार्यालय पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। इन तलाशियों में महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त किए गए और लगभग 690 करोड़ रुपए के बैंक बैलेंस, म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट और क्रिप्टो वॉलेट फ्रीज किए गए।

End of Feed