देश

केजरीवाल के वापस जेल पहुंचने से पहले ED पहुंच गई कोर्ट, 14 दिन और हिरासत बढ़ाने की मांग

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामला में प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में एक आवेदन दायर कर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 2 जून से पहले 14 दिन बढ़ाने की मांग की है।

Image

केजरीवाल को हिरासत में लेने के लिए कोर्ट पहुंची ईडी

Photo : PTI

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाले में 2 जून को सरेंडर करना है। केजरीवाल अभी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इसी बाच ईडी केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई है। ईडी ने मांग की है कि केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाई जाए।

ईडी की मांग

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामला में प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में एक आवेदन दायर कर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 2 जून से पहले 14 दिन बढ़ाने की मांग की है। एजेंसी ने अदालत को बताया कि केजरीवाल फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं और उन्हें 2 जून को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने आवेदन को लंबित रखा है, जिस पर 2 जून को सुनवाई होने की संभावना है।

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली है जमानत

केजरीवाल, जिन्हें 21 मार्च को ईडी ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। केजरीवाल को आम चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के एक दिन बाद 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस जेल जाना होगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article