राजस्थान और गुजरात में ED की छापेमारी, 2700 करोड़ रुपये के निवेशक धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई

मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज मामला नेक्सा एवरग्रीन नामक कंपनी के खिलाफ राजस्थान पुलिस की एफआईआर से जुड़ा है।

ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय ने निवेशकों के साथ कथित तौर पर 2,700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत गुरुवार को राजस्थान और गुजरात में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज मामला नेक्सा एवरग्रीन नामक कंपनी के खिलाफ राजस्थान पुलिस की एफआईआर से जुड़ा है।

ED

राजस्थान, गुजरात में ED की छापेमारी

सूत्रों ने बताया कि कंपनी पर आरोप है कि उसने गुजरात के धोलेरा शहर में जमीन के प्लॉट और अधिक रिटर्न का वादा करके निवेशकों से 2,700 करोड़ रुपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि इस जांच के तहत राजस्थान के सीकर, जयपुर, जोधपुर और झुंझुनू और गुजरात के अहमदाबाद में करीब दो दर्जन जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

End of Feed