चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, की नई नियुक्ति; मॉडल कोड लागू होते ही बड़ा फैसला

मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के कुछ ही घंटों बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटा दिया। आयोग ने दुष्यंत नरियाला को नया मुख्य सचिव और संगमित्रा घोष को नया गृह सचिव नियुक्त किया है।

पश्चिम बंगाल में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) लागू होने के कुछ ही घंटों के भीतर चुनाव आयोग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव को उनके पद से हटा दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार दुष्यंत नरियाला (IAS) को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि संगमित्रा घोष को राज्य का नया गृह सचिव बनाया गया है।

MCC लागू होते ही चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई।

MCC लागू होते ही चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई।

सूत्रों के अनुसार यह फैसला चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। चुनाव आयोग आमतौर पर चुनावों के दौरान प्रशासनिक ढांचे में ऐसे बदलाव करता है ताकि सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किसी भी राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रहकर किया जा सके। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है और इसी के बाद आयोग ने यह त्वरित कार्रवाई की है।

End of Feed