हरियाणा में सोमवार शाम भूकंप के झटके से धरती हिल उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रात 9 बजकर 22 मिनट पर हरियाणा में भूकंप के झटके लगे। इसके अनुसार भूकंप का केंद्र सोनीपत था।
हरियाणा के सोनीपत में भूकंप (फोटो- Canva)
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स पर एक पोस्ट में इस भूकंप की जानकारी देते हुए लिखा- भूकंपीय तीव्रता: 3.2, दिनांक: 01/12/2025 21:22:50 IST, अक्षांश: 28.96 उत्तर, देशांतर: 77.12 पूर्व, गहराई: 5 किमी, स्थान: सोनीपत, हरियाणा।
