Earthquake Today in India 5 April: भारत में आज कहां भूकंप आया? आज सुबह-सुबह हिंद महासागर में भूकंप के झटके लगे हैं। रात में मणिपुर और ओडिशा में भूकंप आया था। हिंद महासागर में रविवार सुबह 5 बजे के बाद भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.2 थी। इसके अलावा भारत में अभी कहीं और भूकंप की कोई खबर नहीं है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का अलर्ट जारी हुआ है।
देश में आज कहां भूकंप आया?
ये भी पढ़ें- भूकंप से कितनी सुरक्षित है दिल्ली, बड़े झटके झेल पाएगी? क्या है आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारी
भारत में 5 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 5 In India)
| कहां आया भूकंप? | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित क्षेत्र |
| हिंद महासागर | 4.2 | 05:39:28 AM | 90 KM | 5.305, 93.972 |
| मणिपुर | 3.5 | 11:34:03 PM (4 March) | 55 KM | कामजोंग |
| ओडिशा | 4.4 | 21:31:01 PM (4 March) | 5 KM | कोरापुट |
दुनिया में 5 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 5 Tremors Worldwide)
| देश | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित क्षेत्र |
| इंडोनेशिया | 4.6 | 6:42 AM | 35 KM | उत्तरी सुलावेसी |
| न्यूजीलैंड | 5.0 | 4:01 AM | 30 KM | करमाडेक द्वीप क्षेत्र |
| अफगानिस्तान | 4.0 | 00:25:10 AM | 10 KM | 36.535, 71.446 |
करमाडेक द्वीप क्षेत्र खतरनाक भूकंपीय जोन में
बता दें कि करमाडेक द्वीप क्षेत्र (Kermadec Islands) और भूकंप का गहरा संबंध है, क्योंकि यह क्षेत्र पृथ्वी की दो बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों के मिलन बिंदु पर स्थित है। यहां पैसिफिक प्लेट और ऑस्ट्रेलियन प्लेट लगातार टकराती रहती हैं, जिससे इस इलाके में अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। करमाडेक द्वीप क्षेत्र दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां समुद्र के नीचे एक लंबी सबडक्शन जोन (जहां एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसती है) मौजूद है, जिसे Kermadec Trench कहा जाता है। इसी कारण यहां तेज और गहरे भूकंप बार-बार दर्ज किए जाते हैं, जिनकी तीव्रता कई बार 7 या उससे अधिक भी हो सकती है। इस क्षेत्र में आने वाले बड़े भूकंप कभी-कभी सुनामी का खतरा भी पैदा कर सकते हैं, खासकर जब झटके समुद्र के भीतर और उथली गहराई पर आते हैं। इसलिए वैज्ञानिक और आपदा एजेंसियां इस इलाके पर लगातार नजर रखती हैं।
