Earthquake Today in India 4 April: देश में आज कहां भूकंप आया? जम्मू कश्मीर से लेकर असम तक कहां-कहां हिली धरती?

Earthquake Today in India 4 April: भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया? क्या कल के बाद आज भी दिल्ली में भूकंप आया है? जानिए जम्मू कश्मीर से लेकर असम तक कहां-कहां भूकंप के झटके लगे हैं?

Earthquake Today in India 4 April: देश में आज कहां भूकंप आया? कल दिल्ली समेत भारत के कई उत्तरी राज्यों में रात 8 बजे के बाद भूकंप आया था, क्या आज भी दिल्ली में भूकंप आया है? नहीं, अभी तक भारत के सिर्फ एक राज्य में भूकंप आया है और वो है असम। असम के नगांव में रात 3 बजे के बाद भूकंप के झटके लगे हैं। इंडोनेशिया में आज भी लगातार भूकंप के कई झटके लगे हैं। शनिवार को इंडोनेशिया के कई इलाकों में 2-3 भूकंप के झटके लग चुके हैं। हालांकि सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

earthquake (3).

आज कहां-कहां भूकंप आया

भारत में 4 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 4 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
असम2.803:24:04 AM15 KMनगांव

दुनिया में 4 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 4 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
अमेरिका3.15:59 AM5 KMन्यू मैक्सिको
इंडोनेशिया4.54:03 AM35 KMउत्तरी मालुकु
इंडोनेशिया5.12:49 AM35 KMउत्तरी सुलावेसी

अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, 8 की मौत

उत्तरी एवं पूर्वी अफगानिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। काबुल के गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है। यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है और हाल के वर्षों में भूकंपों के कारण हजारों लोगों की जान गई है। ’यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर’ और ’यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, शुक्रवार के भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के कुंदुज शहर से लगभग 150 किलोमीटर (93 मील) पूर्व में हिंदूकुश पर्वतमाला में था। भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर था। इसके झटके अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में महसूस किए गए। इस भूकंप के झटके दिल्ली तक महसूस हुए। भारत के कई उत्तरी राज्यों में इसके लगे।

End of Feed