LIVE

आज की ताजा खबर: ईरान से सुरक्षित लौटे तमिलनाडु के 345 मछुआरे, रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के मामले में फैसला सुरक्षित

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़): ईरानी सेना ने अमेरिका के फाइटर प्लेन F-15E को मार गिराया है। प्लेन में दो पायलट सवार थे और अमेरिका का दावा है कि उसने एक पायलट को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। दूसरे पायलट की तलाश के लिए अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर ईरान में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर करना है।

Piyush KumarUpdated Apr 4, 2026, 23:25 IST
आज की ताजा खबर: ईरान से सुरक्षित लौटे तमिलनाडु के 345 मछुआरे, रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के मामले में फैसला सुरक्षित

आज की ताजा खबर: ईरान से सुरक्षित लौटे तमिलनाडु के 345 मछुआरे, रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के मामले में फैसला सुरक्षित

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़): ईरानी सेना ने अमेरिका के फाइटर प्लेन F-15E को मार गिराया है। प्लेन में दो पायलट सवार थे और अमेरिका का दावा है कि उसने एक पायलट को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। दूसरे पायलट की तलाश के लिए अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर ईरान में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

वहीं, ईरान ने भी घोषणा कर दी है कि जो भी अमेरिकी पायलट को ढूंढ निकालेगा, उसे नकद इनाम दिया जाएगा। ईरान के कई बड़े बिजनेसमैन भी सामने आए हैं और पायलट को ढूंढने के लिए नकद इनाम का ऐलान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर करना है।

नाटो के प्रमुख मार्क रूटे (Mark Rutte) अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। वॉशिंगटन में होने वाली यह मीटिंग भले ही पहले से तय बताई जा रही हो, लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात और बढ़ते मतभेद इसे बेहद अहम बना रहे हैं।

लिएंडर पेस (Leander Paes) ने बीजेपी के दफ्तर में मीडिया को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में खेल ढांचे को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उनका जन्म बंगाल में हुआ और यहीं से उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत की, लेकिन राज्य में आज भी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी साफ नजर आती है।

पेस ने कहा कि कोलकाता में गिने-चुने बड़े स्टेडियम हैं और टेनिस जैसे खेलों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार डेविस कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ती है, जो राज्य की खेल व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि 1900 से अब तक पश्चिम बंगाल से बहुत कम ओलंपिक मेडल आए हैं, जो सुधार की जरूरत को दिखाता है।

कोलकाता में खेलों की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बंगाल को “ओल्ड एज होम” नहीं बनाना चाहते, बल्कि यहां स्पोर्ट्स एजुकेशन, इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने Narendra Modi से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें खेल और युवाओं के लिए विजन दिया है, जिसे वह बंगाल में लागू करना चाहते हैं।

APR 04, 2026 23:23 IST

ईरान से सुरक्षित लौटे तमिलनाडु के 345 मछुआरे

युद्धग्रस्त ईरान में फंसे तमिलनाडु के कुल 345 मछुआरे एक समन्वित पुनर्वास अभियान के तहत सुरक्षित वापस लौटते हुए चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। इस दौरान उनकी वापसी भारत सरकार के प्रयासों से संभव हो सकी, जिसमें कई एजेंसियों ने मिलकर काम किया। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनका स्वागत किया और इस सफल अभियान पर संतोष जताया।
APR 04, 2026 22:17 IST

पुरी में श्री जगन्नाथ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को पहले चरण की वन मंजूरी

केंद्र सरकार ने पुरी में प्रस्तावित श्री जगन्नाथ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना के लिए वन मंजूरी के पहले चरण को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हवाईअड्डा परियोजना वर्ष 2021 में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा प्रस्तावित की गई थी। इसके तहत निर्माण के लिए लगभग 27 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की सशर्त अनुमति दी गई है।

पुरी के जिला कलेक्टर दिव्यज्योति परिदा ने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दी गई यह मंजूरी कुछ शर्तों के साथ है। इनमें वृक्षारोपण, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन शामिल है। उन्होंने कहा कि इन शर्तों को पूरा करने के बाद परियोजना को दूसरे चरण की मंजूरी मिल सकेगी, जिससे निर्माण कार्य की पूर्ण अनुमति मिल जाएगी। मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र के माध्यम से स्वीकृति दी है। इसके तहत पुरी वन प्रभाग की 27.887 हेक्टेयर वन भूमि को परियोजना के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई है।
APR 04, 2026 21:43 IST

गुजरात के कच्छ में कांडला स्पेशल इकोनॉमिक जोन के गांधीधाम में टेक्सवूल टेक्सटाइल कंपनी में आग लग गई। चार फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है।

APR 04, 2026 20:43 IST

कानपुर में मौसम का कहर

कानपुर में अचानक मौसम बदलने से हालात तेजी से बिगड़ गए। तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश और ओलावृष्टि ने एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी के चलते कई जगह पेड़ गिर गए और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान जनजीवन भी प्रभावित हुआ और नुकसान की तस्वीरें सामने आईं। इसी बीच तेज तूफान और बारिश के चलते एक ऑटो पर पेड़ गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।
APR 04, 2026 20:04 IST

ढाका में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पांच की मौत

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास शनिवार को गैस लाइटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के अनुसार, आग ढाका के पास केरानिगंज के कदमतली इलाके में लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग दोपहर में शुरू हुई और इसे बुझाने में कई घंटे लग गए। शाम तक दमकल कर्मियों ने पांच शव बरामद किए, जिनकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
APR 04, 2026 23:25 IST

अदालत ने रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के मामले में फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को व्यवसायी रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के मामले में अपना आदेश 15 अप्रैल तक सुरक्षित रख लिया। ईडी ने इससे पहले हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। विशेष न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया।
APR 04, 2026 16:06 IST

नासिक में सड़क हादसा, कुएं में कार गिरने से छह बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

नासिक के दिंडोरी तालुका में शुक्रवार देर रात एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह बच्चों सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे कुएं में गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार सभी लोग मौके पर ही मारे गए, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों में इंदोरे गांव के दरगुडे परिवार के सदस्य शामिल थे, जिनमें सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और बच्चे भी थे। परिवार किसी निजी कार्यक्रम (स्नेहसंमेलन) से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस और बचाव दल ने काफी मेहनत के बाद कार और शवों को कुएं से बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना स्थल पर बचाव अभियान भी चलाया गया, जिसमें एनडीआरएफ की टीम ने हिस्सा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। कार सड़क से फिसलकर सीधे कुएं में गिर गई और पानी में डूबने के कारण अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके।
APR 04, 2026 15:22 IST

अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, काबुल में आठ लोगों की मौत

उत्तरी और पूर्वी अफगानिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। काबुल के गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप की वजह से कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है। यह क्षेत्र भूकंपीय नजरिए से बेहद संवेदनशील है और हाल के सालों में भूकंपों के कारण हजारों लोगों की जान गई है। ’यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर’ और ’यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, शुक्रवार के भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के कुंदुज शहर से लगभग 150 किलोमीटर (93 मील) पूर्व में हिंदूकुश पर्वतमाला में था।

भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर था। इसके झटके अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस्लामाबाद, पेशावर, चित्राल, स्वात और शांगला के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के अधिकारियों ने भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई है। अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तान मौसम विभाग के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) ने बताया कि भूकंप रात नौ बजकर 13 मिनट पर आया और इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 36.48 डिग्री उत्तर अक्षांश और 70.84 डिग्री पूर्व देशांतर पर 190 किलोमीटर गहराई में स्थित था।
APR 04, 2026 12:29 IST

दादरा नगर हवेली में नाइट्रोजन गैस गोदाम में भीषण विस्फोट, 3 की मौत

दादरा नगर हवेली के दादरा क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ, जहां देमनी स्कूल फलिया इलाके में नाइट्रोजन गैस के गोदाम में जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके में तीन कामगारों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना भीषण था कि गोदाम की छत और दीवारें टूटकर गिर गईं और मलबा आसपास के इलाके में फैल गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।
APR 04, 2026 12:26 IST

छत्रपति संभाजीनगर में गैस चोरी का बड़ा खुला, 2 टैंकर गैस बरामद

छत्रपति संभाजीनगर शहर के खोजेवाड़ी इलाके में राज्य सतर्कता टीम ने छापा मारकर बड़े पैमाने पर LPG गैस चोरी का खुलासा किया। टीम को मौके पर HP कंपनी के दो विशाल ‘कैप्सूल’ टैंकर मिले, जिनमें क्रमशः 17,590 किलोग्राम और 17,630 किलोग्राम गैस भरी हुई थी—कुल मिलाकर 35,220 किलोग्राम। इन टैंकरों से खुलेआम गैस निकालने का काम चल रहा था। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दो टैंकरों के साथ 17 भरे हुए कमर्शियल सिलेंडर (19.2 किलोग्राम क्षमता), एक घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम क्षमता) और कई छोटे सिलेंडर (5 किलोग्राम क्षमता) ज़ब्त किए। जब्त की गई गैस और सिलेंडरों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹1.26 करोड़ बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ MIDC वालुज पुलिस स्टेशन में औपचारिक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
APR 04, 2026 11:20 IST

लिएंडर पेस का बड़ा बयान: बंगाल में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर, सुधार की जरूरत

लिएंडर पेस (Leander Paes) ने बीजेपी के दफ्तर में मीडिया को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में खेल ढांचे को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उनका जन्म बंगाल में हुआ और यहीं से उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत की, लेकिन राज्य में आज भी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी साफ नजर आती है।

पेस ने कहा कि कोलकाता में गिने-चुने बड़े स्टेडियम हैं और टेनिस जैसे खेलों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार डेविस कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ती है, जो राज्य की खेल व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि 1900 से अब तक पश्चिम बंगाल से बहुत कम ओलंपिक मेडल आए हैं, जो सुधार की जरूरत को दिखाता है।

कोलकाता में खेलों की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बंगाल को “ओल्ड एज होम” नहीं बनाना चाहते, बल्कि यहां स्पोर्ट्स एजुकेशन, इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने Narendra Modi से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें खेल और युवाओं के लिए विजन दिया है, जिसे वह बंगाल में लागू करना चाहते हैं।
APR 04, 2026 07:41 IST

मुंबई में SHP प्लेटफॉर्म पर आग

मुंबई में शुक्रवार शाम करीब 5:45 बजे ONGC के मुंबई हाई एसेट स्थित SHP प्लेटफॉर्म पर आग लगने की घटना सामने आई। कंपनी के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद हालात पर काबू पा लिया गया और फायर को पूरी तरह बुझा दिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

इस घटना में 10 कर्मचारी मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। ONGC ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन अब पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और कंपनी ने कहा है कि मामले में आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
APR 04, 2026 07:12 IST

ट्रंप से जल्द मिलेंगे नाटो चीफ

नाटो के प्रमुख मार्क रूटे (Mark Rutte) अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। वॉशिंगटन में होने वाली यह मीटिंग भले ही पहले से तय बताई जा रही हो, लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात और बढ़ते मतभेद इसे बेहद अहम बना रहे हैं।
APR 04, 2026 07:12 IST

CM Yogi आज वाराणसी से करेंगे ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर करना है।
APR 04, 2026 07:12 IST

ईरानी सेना ने अमेरिका के फाइटर प्लेन F-15E को मार गिराया

ईरानी सेना ने अमेरिका के फाइटर प्लेन F-15E को मार गिराया है। प्लेन में दो पायलट सवार थे और अमेरिका का दावा है कि उसने एक पायलट को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। दूसरे पायलट की तलाश के लिए अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर ईरान में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

वहीं, ईरान ने भी घोषणा कर दी है कि जो भी अमेरिकी पायलट को ढूंढ निकालेगा, उसे नकद इनाम दिया जाएगा। ईरान के कई बड़े बिजनेसमैन भी सामने आए हैं और पायलट को ढूंढने के लिए नकद इनाम का ऐलान कर रहे हैं।