जम्मू-कश्मीर में डोली धरती, श्रीनगर समेत कई इलाकों में लगे तेज झटके; इतनी रही तीव्रता

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है।

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। श्रीनगर समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई है।

Earthquake

जम्मू-कश्मीर में आया भूकंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अफगानिस्तान था भूकंप का केंद्र

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना नहीं है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7:04:31 बजे 215 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के बाद प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

End of Feed