Jammu Kashmir Earthquake: बीते कुछ समय से देश के कई इलाके से भूकंप की खबरें आई हैं। दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों से भी ऐसी खबरें लगातार आती हैं। देश में भूकंप का सबसे ताजा मामला जम्मू-कश्मीर से आया है। यहां के किश्तवाड़ जिले में रविवार सोमवार की दरमियानी रात भूकंप आया। समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, देर रात आए इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके (तस्वीर साभार: Canva)
कितनी थी तीव्रता
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ के पास था और इसकी तीव्रता 3.1 थी। यह सोमवार सुबह 1.36 बजे आया। इस भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में धरती से 10 किलोमीटर भीतर था। NCS के मुताबिक इसकी लोकेशन 33.17 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.87 डिग्री पूर्वी देशांतर पर थी।
अरुणाचल में भी डोली धरती
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार देर रात अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप रविवार रात 10:59 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई। इसका केंद्र ऊपरी सुबनसिरी क्षेत्र में जमीन से 5 किलोमीटर गहराई में स्थित था।
