VIDEO: DRDO को मिली एक और सफलता; 15,000 फीट की ऊंचाई पर 'आकाश प्राइम' का सफल परीक्षण, दुश्मनों के हौसले होंगे पस्त

Akash Weapon System: ऑपरेशन सिंदूर के दरमियां दुश्मनों के हौसलों को नेस्तनाबूत करने वाले करने वाली भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने लद्दाख के उच्चतम पर्वतीय क्षेत्र में 'आकाश प्राइम' का सफल परीक्षण किया, जो आकाश मिसाइल सिस्टम का अत्याधुनिक वर्जन है और DRDO ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है।

Akash Weapon System: ऑपरेशन सिंदूर के दरमियां दुश्मनों के हौसलों को नेस्तनाबूत करने वाले करने वाली भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने लद्दाख के उच्चतम पर्वतीय क्षेत्र में 'आकाश प्राइम' का सफल परीक्षण किया। दरअसल, भारतीय सेना लगातार अपनी सीमाओं की सुरक्षा को और भी ज्यादा सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में हथियारों को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है और इस नए एयर डिफेंस सिस्टम की बदौलत पाकिस्तान, चीन, तुर्किए जैसे देशों की हेकड़ी निकलाने की तैयारी हो रही है।

Akash Weapon System

आकाश प्राइम वेपन सिस्टम (फोटो साभार: @DRDO_India)

15,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर हुई परीक्षण

भारतीय सेना ने आज लद्दाख सेक्टर में 15,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर स्वदेश निर्मित आकाश प्राइम का सफल परीक्षण किया। सेना को मिली इस सफलता के बाद अगर कोई दुश्मन भारत की ओर आंख उठाकर देखने की कोशिश करता है तो उसका विफल होना लगभग तय है और दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम का जलवा देखा था।

End of Feed