अग्नि-VI के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, DRDO प्रमुख ने बताया-बस किस बात का है इंतजार

गौरतलब है कि अग्नि-VI को ज्यादा दूरी एवं मारक क्षमता वाली एक उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के रूप में देखा जा रहा है। यह भारत की अग्नि मिसाइल श्रृंखला की अगली कड़ी है। कामत ने कहा कि 'अग्नि-VI के विकास पर फैसला सरकार को लेना है। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद हम इस पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।'

DRDO VI : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के चेयरमैन समीर वी कामत ने गुरुवार को अग्नि-VI के विकास पर बड़ी बात कही। कामत ने कहा कि कोई भी मिसाइल कार्यक्रम सरकार के फैसले पर निर्भर करता है। सरकार की तरफ से मंजूरी मिल जाने के बाद डीआरडीओ इस पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। समाचार एजेंसी ANI के राष्ट्रीय सुरक्षा समिट 2.0 को संबोधित करते हुए कामत ने कहा कि 'अग्नि-VI के विकास पर फैसला सरकार को लेना है। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद हम इस पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।'

samir v Kamat

डीआरडीओ के चेयरमैन समीर वी कामत।

हाइपरसोनिक मिसाइलों के दो प्रोग्राम पर काम

गौरतलब है कि अग्नि-VI को ज्यादा दूरी एवं मारक क्षमता वाली एक उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के रूप में देखा जा रहा है। यह भारत की अग्नि मिसाइल श्रृंखला की अगली कड़ी है। भारत के मौजूदा मिसाइल कार्यक्रमों के बारे में कामत ने कहा कि 'जहां तक छोटी दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय की बात है तो वह परीक्षण के अपने अंतिम दौर में है और हम हाइपरसोनिक मिसाइलों के दो प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं। इनमें से एक हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल और दूसरी हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।'

End of Feed