अब ड्रोन से भी दागी जाएंगी मिसाइलें, DRDO का टेस्ट रहा सफल; ULPGM‑V3 मिसाइल ने साधा लक्ष्य

ULPGM‑V3 स्वदेशी इंजीनियरिंग द्वारा निर्मित है, जो भारत की 'मेक इन इंडिया' रक्षा पहल को बल देती है और देश को रणनीतिक रूप से प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होती है।

डीआरडीओ ने आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज (NOAR) में मानवरहित यान (UAV) से लॉन्च होने वाली मिसाइल ULPGM‑V3 का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की कि यह परीक्षण भारत की रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण कदम है।

End of Feed