एक के बाद एक प्रलय मिसाइल का लगातार दो बार DRDO ने किया टेस्ट, जानिए खासियत

'प्रलय' एक स्वदेशी रूप से विकसित ठोस ईंधन आधारित क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल है, जो आधुनिक तकनीकों से लैस है। इसमें उन्नत गाइडेंस और नेविगेशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे यह बेहद सटीकता से लक्ष्य को भेद सकती है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 28 और 29 जुलाई को ओडिशा के तट से सटे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से देश में विकसित की गई 'प्रलय' मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्री कार्यालय की ओर से दी गई। रक्षा मंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पोस्ट करते हुए लिखा गया, "डीआरडीओ ने 28 और 29 जुलाई को ओडिशा तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण किए हैं।"

End of Feed