'क्या सुप्रीम कोर्ट चाहता है कि हर कोई गोलियां खाए...?' महुआ मोइत्रा के समर्थन में उतरे CJP के दीपके

दीपके ने महुआ मोइत्रा की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों की आलोचना की, जिसमें उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुलिस पूछताछ में शामिल होने की इजाज़त मांगी थी।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों की आलोचना की। महुआ ने अपने कथित भड़काऊ फ़ेसबुक पोस्ट से जुड़े एक मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पुलिस पूछताछ में शामिल होने की इजाजत मांगी थी।

cjp dikke on mahua moitra

महुआ मोइत्रा के समर्थन में उतरे CJP के दीपके (फाइल फोटो)

सुप्रीम कोर्ट ने महुआ की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि 'राजनीति में कदम रखने के बाद' वह सिर्फ़ इसलिए जांच अधिकारियों के सामने पेश होने से बच नहीं सकतीं कि उन्हें डर है कि उन पर अंडे फेंके जा सकते हैं।

End of Feed