'मेरी अनुमति के बिना मीडिया से न करें बात...'मराठी विवाद के बीच राज ठाकरे का पार्टी नेताओं को फरमान

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता राज ठाकरे ने पार्टी सदस्यों को उनकी अनुमति के बिना मीडिया से बात करने या सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से रोकने के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को पार्टी सदस्यों और पदाधिकारियों को निर्देश जारी करके उन्हें मीडिया से बात करने या सोशल मीडिया मंचों पर व्यक्तिगत प्रतिक्रिया पोस्ट करने से रोक दिया।ठाकरे ने कहा कि पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ताओं को भी उनकी (राज ठाकरे की) पूर्व अनुमति के बिना मीडिया से बात नहीं करनी चाहिए।

Raj Thackeray

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता राज ठाकरे (फोटो: PTI)

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनकी अनुमति के बिना मीडिया से बात न करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश एक फूड स्टॉल मालिक पर मराठी में बात न करने पर हुए हमले से उपजे विवाद के बाद दिया गया है। ठाकरे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मनसे में किसी को भी सोशल मीडिया पर वीडियो या प्रतिक्रियाएं पोस्ट नहीं करनी चाहिए। ठाकरे ने कहा कि जिन मनसे नेताओं और सदस्यों को मीडिया से बात करने का काम सौंपा गया है, वे किसी भी तरह का संवाद करने से पहले उनकी अनुमति लें। उन्होंने कहा कि मनसे का कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त नहीं कर सकता।

End of Feed