मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे सिद्दारमैया? CM परिवर्तन की चर्चाओं के बीच इस मुद्दे ने पकड़ा जोर; शिवकुमार ने तोड़ी चुप्पी

Karnataka Politics: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों को खारिज करते हुए इसे मीडिया में चल रही एक अफवाह बताया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उनका खेमा फेरबदल पर जोर दे रहा है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है और अभी दो पद रिक्त हैं।

Karnataka Politics: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों को खारिज करते हुए इसे मीडिया में चल रही एक अफवाह बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि पार्टी हाईकमान इस पर फैसला करेगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नवंबर में जब कांग्रेस सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल की आधी अवधि पूरी कर लेगी तो राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है, जिसे कुछ लोग “नवंबर क्रांति” के रूप में संदर्भित कर रहे हैं।

siddaramaiah shivakumar

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (दाएं) और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (बाएं) (फाइल फोटो)

शिवकुमार ने क्या कुछ कहा?

एक सवाल के जवाब में शिवकुमार ने संवाददाताओं को बताया कि कोई मंत्रिमंडल फेरबदल नहीं, कुछ नहीं। ये सब मीडिया में चल रही अफवाहें हैं, कुछ लोगों की बातें सुन रहा हूं। बातें मीडिया में हैं। या तो मुझे या मुख्यमंत्री को इस बारे में बोलना होगा। जब हम दोनों ने ही कुछ नहीं कहा, तो इसमें क्या है? उन्होंने कहा, “कुछ लोगों को (मंत्री बनने की) जल्दी है। अगर उनके नाम मीडिया में आ गए, तो वे (नेताओं के) घर-घर जाएंगे। इसकी कोई संभावना नहीं है। सब कुछ आलाकमान तय करेगा।”

End of Feed