दिशा पाटनी के परिवार से अभी नहीं टला खतरा; दो हमलावर ढेर, मुंबई भाग गए दो शूटर

Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी के परिवार से अभी खतरा टला नहीं है। माना जा रहा है कि दो शूटर मुंबई भाग गए हैं। इस बीच, गैंगस्टर रोहित गोदारा ने भी एक और धमकी भरा पोस्टर जारी किया है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिशा पाटनी के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी के परिवार से अभी खतरा टला नहीं है। जांचकर्ताओं का मानना है कि रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के कम से कम दो शूटर अदाकारा के बरेली स्थित आवास पर हमले की नाकाम कोशिश के बाद मुंबई भाग गए होंगे।

Disha Patani House Firing Case

बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी (फाइल फोटो साभार: https://www.instagram.com/dishapatani)

अभी फरार हैं दो शूटर

गाजियाबाद में यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की अपराध जांच इकाई ने मिलकर बुधवार को रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो शूटरों रवींद्र और अरुण को एनकाउंटर में मार गिराया था, जबकि उनके साथ नकुल और विजय अभी भी फरार हैं। सूत्रों के मुताबिक, रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह ने इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी चार से ज्यादा शूटरों को सौंपी थी जिसके बाद सुरक्षा संबंधी नई चिंताएं पैदा हो गईं।

End of Feed