Child Murder Mystery: राजस्थान के अजमेर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां ने अवैध प्रेम प्रसंग के चलते अपने कलेजे के टुकड़े को ही मौत के घाट उतार दिया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने रात के समय जब महिला को देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। ऐसे में पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसकी बच्ची गुम हो गई है और वह उसकी तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्ची का शव सुबह आना सागर झील में तैरता हुआ मिला तो पुलिस ने संदेह के आधार पर आसापास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और फिर महिला की तलाश शुरू की।
महिला का कबूलानामा
आरोपी महिला लगातार पुलिस और लिव-इन पार्टनर को बच्चे की गुमशुदगी को लेकर झूठी कहानियां सुना गुमराह करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पुलिस पूछताछ में अंतत: महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर मामले में खुलासा किया
सीओ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि 3 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में उसकी मां अंजली सिंह उर्फ प्रिया उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला मूल रूप से बनारस की रहने वाली है। पति से अलग होने के बाद वह अपनी बेटी के साथ अजमेर आई थी, जहां पर वह एक युवक के साथ लिव- इन रिलेशन में रह रही थी।
उन्होंने बताया कि महिला एक होटल में रिसेप्शनिस्ट है और युवक भी होटल में ही काम करता है। युवक बच्ची को लेकर अंजलि उर्फ प्रिया को ताना देता था, इसलिए अंजलि ने अपनी बेटी की हत्या कर दी।
