सियासी पारा हुआ हाई: तस्वीर शेयर कर RSS और PM मोदी की तारीफ; CWC बैठक के बीच क्या संकेत दे गए दिग्विजय सिंह?

दिग्विजय सिंह इससे पहले भी राहुल गांधी को नसीहत दे चुके हैं। करीब एक सप्ताह पहले भी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए राहुल को संगठन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी। दिग्विजय सिंह ने तब राहुल से कहा था कि सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ कांग्रेस संगठन पर भी बराबर ध्यान दिया जाए।

कांग्रेस में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। शशि थरूर के बाद अब देश की सबसे पुरानी पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस की तारीफ की है। जिसके बाद देश के राजनीतिक हलकों में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। हम बात कर रहे हैं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजिय सिंह की। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में पीएम मोदी लाल कृष्ण आडवाणी के आगे जमीन में बैठे दिखाई दे रहे हैं, वहीं आडवाणी कुर्सी पर बैठे हैं। हालांकि बैठक के बाद मे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोगों ने उनकी बात को गलत ढंग से ले लिया।

DIGVIJAY SINGH SHASHI THARUR.

दिग्विजय सिंह दे गए बड़ा संकेत।

पोस्ट में क्या लिखा है?

दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयं सेवक व जनसंघ और भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति है। जय सिया राम।'

End of Feed