'मुझे गिरफ्तार नहीं, मेरा अपहरण किया गया था'.. रिहा होते ही बोले ध्रुव राठी

Dhruv Rathi: ध्रुव राठी ने ने अपनी हिरासत को 'किडनैपिंग' बताया है। उन्होंने कहा कि बेडरूम से सीढ़ियों से नीचे घसीट कर ले जाने के कारण उनकी पूरी बॉडी पर चोटें आई हैं। उन्हें चप्पल पहनने तक का मौका नहीं दिया गया। उनका और उनके पेरेंट्स का फोन छीन लिया गया।

Dhruv Rathi: कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस हिरासत से छोड़ दिया गया है। देर रात पुलिस ने ध्रुव राठी को छोड़ दिया। रिहा होने के बाद ध्रुव राठी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। वीडियो में उन्होंने अपनी हिरासत को 'किडनैपिंग' बताया है।

Dhruv Rathi

ध्रुव राठी (फोटो साभार- Dhruv Rathi)

रिहाई के बाद ध्रुव राठी का वीडियो आया सामने

वीडियो के शुरुआत में ध्रुव राठी ने कहा, "कैसे हो दोस्तों, आप सभी की विशेस के लिए आपने जो प्यार दिखाया पिछले 24 घंटों में उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सबसे पहले एक चीज मैं क्लियर करना चाहूंगा, यह मेरा पासपोर्ट है, मैं एक इंडियन सिटीजन हूं, था और रहूंगा। तो यह जो अफवाह फैला रहे हैं गोदी मीडिया वाले और जस्टिफिकेशन दे रहे हैं मेरे डिटेंशन और अरेस्ट के पीछे कि फॉरेन पासपोर्ट होल्डर था, प्रोटेस्ट में पार्टिसिपेट नहीं कर सकता, यह सरासर झूठ है। मैं एक इंडियन सिटीजन हूं और मुझे उतने ही राइट्स हैं जितने एक आम नागरिक को होते हैं।"

End of Feed