Karnataka: क्या बदल जाएगा रामनगर का नाम? शिवकुमार बोले- मुख्यमंत्री को सौंपा गया नए नाम का प्रस्ताव

Karnataka: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण रखने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंपा है। शिवकुमार ने कहा कि रामनगर को जिला मुख्यालय के रूप में रखते हुए रामनगर का नाम बदलने की आवश्यकता है। हमने इस संबंध में एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।

KEY HIGHLIGHTS
रामनगर का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण रखने का प्रस्ताव।
नाम बदलने से जिले में उद्योग लाने में मिलेगी मदद: शिवकुमार।
यह केवल नाम बदलने की कवायद है: शिवकुमार।

Karnataka: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण रखने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंपा है। विधानसभा में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, "रामनगर जिले के विधायकों और जिला प्रभारी मंत्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक प्रस्ताव सौंपा। यह पहल रामनगर, चन्नपटना, मागडी, कनकपुरा और हरोहल्ली ब्लॉक्स के विकास और भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है।"

Karnataka Govt

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार (फोटो: @DKShivakumar)

शिवकुमार ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा, "डोड्डाबल्लापुर, देवनहल्ली, होसकोटे, कनकपुरा, रामनगर, चन्नपटना, मागडी के लोग मूल रूप से बेंगलुरु के ही हैं। प्रशासनिक सुविधा के लिए रामनगर और बेंगलुरु ग्रामीण जिलों को बेंगलुरु शहर से अलग किया गया है।"

End of Feed