कांग्रेस पर बरसे मालवीय
अमित मालवीय ने 'कांग्रेस लूट रही खटा खट टका टक...' कैप्शन के साथ कहा कि कर्नाटक के उद्योग एवं विकास मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस की गारंटियां पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत, इसलिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी।
अमित मालवीय ने कांग्रेस शासित और भाजपा शासित तीन-तीन राज्यों के पेट्रोल-डीजल की तुलना की और कहा कि कांग्रेस लूट रही है खटा खट टका टक…। भाजपा नेता द्वारा शेयर किए गए इन्फोग्राफ के मुताबिक, कांग्रेस शासित कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु में पेट्रोल-डीजल के दाम भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तरांखड से कहीं ज्यादा है।
पेट्रोल-डीजल के कितने बढ़े दाम?
कांग्रेस शासित कर्नाटक में पेट्रोल के दामों में तीन रुपये और डीजल के दामों साढ़े तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गईं। जिसके बाद सिद्धारमैया सरकार की काफी आलोचना हो रही है।
क्या है सिद्धारमैया सरकार का पक्ष?
एमबी पाटिल ने पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा था कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय राज्य की गारंटी योजनाओं और अन्य विकास परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए महत्वपूर्ण था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
