Delimitation Bill 2026: लोकसभा में 50% सीटें बढ़ाने पर काम कर रही सरकार, कैसे होगा सीटों का पुनर्निर्धारण?

केंद्र सरकार लोकसभा सीटों के पुनर्निर्धारण और महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने के लिए नए विकल्पों पर विचार कर रही है। प्रस्तावित मॉडल के तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का विकल्प चर्चा में है, ताकि दक्षिणी राज्यों की इस चिंता को कम किया जा सके कि आबादी आधारित परिसीमन से उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी घट सकती है। सूत्रों के मुताबिक, नए मसौदे में 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को बनाए रखने पर भी विचार किया जा रहा है।

Delimitation Bill 2026: सरकार लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए कई तरह के फार्मूलों पर काम कर रही है। दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। साथ ही, सरकार महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक के नए मसौदे को प्रभावी बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। दक्षिणी राज्यों की इस चिंता को ध्यान में रखते हुए मसौदा तैयार किया जा रहा है कि आबादी के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया से लोकसभा में उनकी राजनीतिक ताकत कम हो जाएगी।

lok sabha news

Delimitation Bill 2026: सरकार लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए कई तरह के फार्मूलों पर काम कर रही है। PTI

पहला विधेयक 17 अप्रैल को लोकसभा में पारित नहीं हो सका, क्योंकि सरकार इसे पारित कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाई। पहले वाले विधेयक को आधार बनाते हुए नए मसौदे में 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को बनाए रखने का प्रस्ताव किया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह उन प्रस्तावों में से एक है जिन पर सरकार काम कर रही है, और अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

End of Feed