Delhi Weather Update: दिल्ली में आज भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 15, 2023, 09:15 AM IST

Delhi Weather Update: बाढ़ की मार झेल रही दिल्ली पर आसमानी आफत भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई।

Delhi Weather Update: हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने जाने के बाद यमुना नदी बाढ़ आ गई है। दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए है। इसके अलावा बारिश भी कहर बरपा रही है। दिल्ली में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। यमुना में उफान से दिल्ली के 6 जिलों में बाढ़ है। दिल्ली के कई इलाकों में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक पूर्वानुमान में कहा कि शनिवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने शहर के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। लक्ष्मी नगर, आयानगर, लोधी रोड, मुंगेशपुर और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। इसके अलावा लुटियंस दिल्ली समेत अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

दिल्ली में उफान पर बह रही यमुना नदी में शनिवार सुबह जल स्तर घटना शुरू हुआ लेकिन यह प्रति घंटे कुछ सेंटीमीटर की गति से ही कम हो रहा है।

End of Feed